पटना ग्रामीण: पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र से चोरी हुई ई-रिक्शा, पुलिस ने 4 घंटे में चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
पाटलिपुत्रा थाना क्षेत्र से 7 जून को एक ई रिक्शा चोरी होने के संबंध में सूचना पाटलिपुत्रा थाने पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 4 घंटे के अंदर चोरी की घटना में संलिप्त चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने चोरी हुए ई रिक्शा और चोरी के अन्य तीन बैटरी भी बरामद किया है।