धनौरा: गजरौला थाना क्षेत्र के गांव सिहाली गोसाई में पटाखा फोड़ने को लेकर हुई मारपीट, मुकदमा दर्ज
गुरुवार रात 11:30 पर पहली घटना गांव सिहाली गोसाई में हुई। यहां के रहने वाले राजू का कहना है कि पड़ोस में रहने वाले नन्हें पक्ष के लोग पटाखे जलाकर उसके घर में फेंक रहे थे। इस बात का विरोध किया तो कहासुनी हो गई। आरोप है कि नन्हें, जिले सिंह, रोहित, दीपक, नरेंद्र सिंह, चमन, अमन आदि ने घर पर चढ़ाई करते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया।