धनौरा: मंडी धनौरा क्षेत्र के गांव रामपुर तगा के तालाब में नहाते वक्त युवक की डूबने से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
आपको बता दे की मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव रामपुर तगा का रहने वाला युवक सोनू गांव में ही तालाब में नहाने के लिए गया था। गुरुवार सुबह 11:00 नहाते वक्त वह गहरे पानी में डूब गया। आसपास में खड़े लोगों ने हल्ला मचाना शुरू कर दिया। कई घंटे बाद सोनू के शव को बाहर निकाला वह मौजूद लोग नगर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने भी मृत्यु घोषित कर दिया।