धनौरा: गजरौला के मोहल्ला बसंत बिहार में युवक को लाठी-डंडों से पीटा, घटना का वीडियो हुआ वायरल
गजरौला थाना क्षेत्र के मोहल्ला बसंत बिहार में मामूली कहासुनी पर युवक को लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि यह घटना गुरुवार शाम 4:00 की बताई जा रही है। घटना का वीडियो शुक्रवार दोपहर 1:00 सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मोहल्ले के रहने वाले अमित वर्मा का कहना है कि वह अपने घर पर था।