धनौरा: गजरौला के कुमराला में मामूली कहासुनी को लेकर पुलिस के सामने ही 2 युवकों के साथ की गई मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
गजरौला के तिगरी रोड स्थित कुमराला पुलिस चौकी के पास दबंग युवकों ने दो युवकों को पुलिस की मौजूदगी में बेरहमी से पीटा, घटना का लाइव वीडियो हुआ वायरल, हालांकि यह घटना गुरुवार शाम 5:30 की है। शुक्रवार सुबह यह वीडियो 8:00 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, दबंग युवकों के हौसले इतने बुलंद है कि दो युवकों को लाठी डंडे और बेल्टों से पीटते नजर आ रहे हैं।