धनौरा: मंडी धनौरा तहसील क्षेत्र में दीपावली का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया, जगह-जगह पुलिस रही तैनात
गुरुवार रात 8:00 बजे से दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। दीपों के इस त्योहार पर युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की। घरों में दीप जलाकर पर्व को मनाया गया। पूरा शहर रोशनी से नहाया हुआ था। लोगों ने अपने घरों को दुल्हन की तरफ सजाया हुआ था। शाम के समय मां लक्ष्मी व श्री गणेश का पूजन कर पर्व मनाया। देर रात तक युवाओं ने पर्व पर जमकर आतिशबाजी की।