पटियाली: पटियाली कोतवाली परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन, चार शिकायतें आईं
पटियाली कोतवाली में शनिवार को थाना समाधान दिवस आयोजित हुआ। अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक अजयवीर सिंह ने की। कार्यक्रम में राजस्व विभाग और पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। इस दौरान कुल चार प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए। प्रभारी निरीक्षक ने सभी शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस दोपहर दो बजे तक संचालित रहा।