बंजरिया: चैलाहा टाल के इश्तेयाक आलम का शव बुधवार को मुजफ्फरपुर से पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा, उमड़ी भीड़
बुधवार को चैलाहा टाल के मृतक इश्तेयाक आलम का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचते ही उमड़ी ग्रामीणों की भीड़। वही परिजनों का रोकर बुरा हाल था। ग्रामीण महिलाएं मृतक की पत्नी अफसाना खातुन को ढांढस दे रही थी। बता दे कि मृतक रविवार सुबह अपने घर से रघुनाथपुर के पीपल चौक मजदूरी करने जाने को बोल कर घर से निकला था। मंगलवार को बिल्कुल विपरीत दिशा में 5 किमी दूर शव बरामद।