बखरी: घाघरा पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन, बखरी एसडीओ, मुखिया व अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए
घाघरा पंचायत सरकार भवन का बुधवार को उद्घाटन किया गया। एसडीओ सन्नी कुमार सौरभ मुखिया नंदकिशोर तांती सहित अन्य प्रतिनिधि और अधिकारियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर बखरी एसडीओ ने कहा कि घाघरा पंचायत विकसित पंचायत के श्रेणी में है। पंचायत सरकार भवन बनने से यहां के लोगों को प्रमाण पत्र बनाने के लिए प्रखंड कार्यालय जाना नहीं पड़ेगा।