मोठ: मोठ क्षेत्र में कार में तमंचा लहराकर बनाई गई रील, सोशल मीडिया पर दिखाया रौब; वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
Moth, Jhansi | Jun 8, 2026 झांसी के मोंठ क्षेत्र में एक युवक द्वारा कार के अंदर तमंचा लहराते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। वीडियो वायरल होते ही सोमवार सुबह करीब 8 बजे पुलिस हरकत में आ गई और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता, युवक की पहचान तथा हथियार के संबंध में जानकारी जुटा रही है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाए