शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप , मुरैना के डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज ,
मुरैना- मुरैना में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर के खिलाफ एक 32 वर्षीय महिला की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी डिप्टी कलेक्टर को हिरासत में लेकर मेडिकल परीक्षण कराया है तथा न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, गणेशपुरा निवासी महिला की वर्ष 2025 की शुरुआत में फेसबुक के माध्यम से अरविंद माहौर से पहचान हुई थी। उस समय माहौर सबलगढ़ में एसडीएम पद पर पदस्थ थे। बातचीत बढ़ने के बाद दोनों के बीच संपर्क नियमित हो गया। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उससे शादी करने का वादा किया और इसी भरोसे में उसके साथ विभिन्न स्थानों पर शारीरिक संबंध बनाए।
शिकायत में कहा गया है कि 30 मार्च 2025 को आरोपी उसे कार में घुमाने के बहाने मुरैना रेस्ट हाउस के पीछे ले गया, जहां उसके साथ दुष�