दिनारा: करौंधी में ठनका गिरने से एक युवती की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Dinara, Rohtas | Jul 11, 2024 रोहतास जिले के नटवार थाना क्षेत्र के करौंधी गांव में ठनका गिरने से एक युवती की मौत हो गई है। मृतक युवती बृज बिहारी राम की पुत्री सजनी कुमारी बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा है तथा पोस्टमार्टम करा कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं शव के पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।