अमरोहा: अमरोहा एसपी अमित कुमार आनंद ने इंस्पेक्टर सनोज प्रताप सिंह को सौंपी देहात थाने की कमान, अवैध खनन पर लगेगा अंकुश
Amroha, Amroha | Oct 11, 2025 अमरोहा जनपद अमरोहा में पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार आनंद ने शुक्रवार की रात बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए अवैध खनन प्रकरण में लापरवाही बरतने वाले थाना अमरोहा देहात के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार को पुलिस लाइन स्थानांतरित कर दिया था। इसके बाद थाना अमरोहा देहात की कमान अब इंस्पेक्टर सनोज प्रताप सिंह को सौंपी गई है।