ऊन: शामली के दथेडा गांव में उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मिष्ठान विक्रेता ने बंद की दुकान, चस्पा किया पोस्टर
Un, Shamli | May 28, 2026 गुरुवार की शाम 4 बजे मिली जानकारी के अनुसार शामली जिले की चौसाना पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव दथेडा में मिष्ठान की दुकान करने वाले नेपाल नाम के व्यक्ति ने अपनी दुकान उत्पीड़न की वजह से बंद करने संबंधित पोस्टर दुकान पर चस्पा किया है। बताया जा रहा है कि करीब 1 महीने पहले दो युवक दुकान पर आए थे, जिनके द्वारा कथित तौर पर लूट की गई। आरोप है कि कोई कार्रवाई नही हुई।