बेगुं: बेगू विधायक डॉक्टर सुरेश धाकड़ की अनुशंसा पर जयसिंहपुरा से धामंचा एमपी बॉर्डर तक ₹28 करोड़ के सड़क निर्माण का कार्य शुरू
बेगू विधायक डॉक्टर सुरेश धाकड़ की अनुशंसा पर जयसिंहपुरा से धामंचा एमपी बॉर्डर तक 28 करोड़ के सड़क निर्माण का कार्य शुरू हुआ मंगलवार दोपहर 12:00 बजे मिली जानकारी। विधायक धाकड़ की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस बजट में सड़क निर्माण की घोषणा की थी। यह सड़क निर्माण कार्य जयसिंहपुरा,बामनहेड़ा,चेची, रामपुरिया होते हुए धामंचा एमपी बोर्डर तक पहुंचेगा।