रीवा: इलाज की लापरवाही या सिस्टम की हत्या? डॉक्टर की जिद ने ले ली बेकसूर महिला की जान!
संजय गांधी अस्पताल के अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. शुभम मिश्रा द्वारा कंधे के ऑपरेशन में कथित लापरवाही से महिला के कंधे में ऐसा नट-बोल्ट सेट किया गया कि उसे जिंदगीभर का असहनीय दर्द मिल गया।
दर्द से तंग आकर महिला ने रीवा कलेक्टर से मिलकर न्याय की गुहार लगाई थी और चेतावनी दी थी कि न्याय न मिलने पर वह आत्महत्या कर लेगी। लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रेंगी, और आखिरकार तंग आकर महिला ने घर में आग लगाकर अपनी जान दे दी।
सवाल बड़ा है:
इस मौत का असली जिम्मेदार कौन है—लापरवाह डॉ. शुभम मिश्रा या सुस्त और बहरी बैठी कलेक्टर प्रशासन?
यह आत्महत्या नहीं, सीधे तौर पर सिस्टम की नाकामी और हत्या है! जब तक ऐसे डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई नहीं होगी, गरीबों की जिंदगी ऐसे ही उजड़ती रहेगी।
न्याय के लिए इस आवाज़ को हर मंच तक पहुँचाएं!
#Rewa #SanjayGandhiHospital #MedicalNegligence #JusticeForVictim
Huzur Nagar, Rewa | Oct 11, 2026