रायसेन: पठारी में शराब ठेकेदारों के कर्मचारियों में विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे, बोलेरो में तोड़फोड़; वीडियो वायरल
Raisen, Raisen | Apr 7, 2026 रायसेन के सागर रोड स्थित पठारी में सोमवार शाम दो शराब ठेकेदारों के कर्मचारियों के बीच वर्चस्व की लड़ाई खुलकर सामने आ गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और एक बोलेरो वाहन में तोड़फोड़ की गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार, रायसेन और नकतरा शराब ठेकेदारों के कर्मचारियों के बीच यह विवाद क्षेत्र में शराब बिक्री को लेकर हुआ।