युवा शिवसेना जिला अध्यक्ष बने आशीष मिश्रा
संगठन ने सौंपी नई जिम्मेदारी, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
सीधी। शिवसेना की प्रदेश इकाई एवं जिला संगठन की सहमति से सीधी जिले में आशीष मिश्रा को युवा शिवसेना जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आशीष मिश्रा सीधी शहर के नगर पालिका वार्ड क्रमांक 18 के निवासी हैं तथा इससे पूर्व शिवसेना में जिला मंत्री के दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं।
आशीष मिश्रा की नियुक्ति पर शिवसेना प्रदेश अध्यक्ष सुनील शर्मा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं आईटी सेल नाहर सिंह गौड़, युवा सेना प्रदेश अध्यक्ष प्रभात पुरैनिया, प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पाण्डेय, संभाग संयोजक संत कुमार केवट, जिला अध्यक्ष बेनाम सिंह बघेल सहित जिले के समस्त पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दीं।
वहीं नगर अध्यक्ष जैनेंद्र सिंह चौहान उर्फ मुन्ना, नगर उपाध्यक्ष जय मिश्रा उर्फ मोनू, नगर सहसंयोजक राजन मिश्रा सहित संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में आशीष मिश्रा का पटेल पुल स्थित ज्वालामुखी हनुमान मंदिर में स्वागत किया गया। इस अवसर पर सीधी विधानसभा संयोजक रोहित राठौर, युवा सेना जिला संयोजक आकाश राव परांदे, शिवसेना कोषाध्यक्ष राहुल वर्मा, युवा कोषाध्यक्ष लाल वर्मा, सुनील गुप्ता, भीम गुप्ता, सीधी विधानसभा मीडिया प्रभारी अजय शुक्ला, ददन यादव, राकू भाई कामदार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नवनियुक्त युवा सेना जिला अध्यक्ष आशीष मिश्रा ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज, राष्ट्र, धर्म और संगठन की मजबूती के लिए वे सदैव समर्पित रहेंगे। उन्होंने कहा कि शोषित एवं पीड़ित जनमानस की आवाज बनकर उन्हें न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा तथा संगठन को जिले में और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा