पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार से वीडियो कॉल पर की बातचीत
बहादुरी की सराहना कर जाना स्वास्थ्य का हाल, बोले—पूरे देश को आप पर गर्व है
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को फ्लाईदुबई विमान की घटना में घायल भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत की। प्रधानमंत्री ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। करीब नौ मिनट हुई बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने कैप्टन मच्छार के साहस, सूझबूझ और कठिन परिस्थितियों में संयम बनाए रखने की सराहना की।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पूरा देश कैप्टन स्मित के लिए प्रार्थना कर रहा है और भारत को उनके साहस पर गर्व है। उन्होंने कैप्टन मच्छार का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि वे उनकी स्वदेश वापसी का इंतजार कर रहे हैं और हर समय उनके साथ हैं। बातचीत के दौरान कैप्टन स्मित भावुक भी हो गए।
मुश्किल हालात में दिखाई अदम्य हिम्मत
रिपोर्टों के अनुसार, दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार पर उनके सह-पायलट ने हमला किया था। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने स्थिति को संभालने और विमान में सवार यात्रियों एवं चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। घटना के बाद विमान को सुरक्षित रूप से आपात स्थिति में उतारा गया।
प्रधानमंत्री से बातचीत के दौरान कैप्टन स्मित ने घटना के दौरान अपने अनुभव भी साझा किए। उन्होंने बताया कि संकट के उस समय वह हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे थे। बातचीत के दौरान उन्होंने यह भी बताया कि कठिन परिस्थिति में उनका ध्यान यात्रियों की सुरक्षा पर था।
देश के लिए प्रेरणा बना साहस
कैप्टन स्मित मच्छार की घटना के बाद उनके साहस और कर्तव्यनिष्ठा की व्यापक चर्चा हो रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी उनके साहस को देश के लिए गर्व का विषय बताया है। गंभीर संकट के बीच जिम्मेदारी निभाने और यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की उनकी भूमिका को देशभर में सराहा जा रहा है।
कैप्टन स्मित का अदम्य साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा कठिन परिस्थितियों में अपने दायित्व के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण बनकर सामने आया है। प्रधानमंत्री की उनसे हुई बातचीत ने उनके स्वास्थ्य और मनोबल को लेकर देश की चिंता और समर्थन को भी सामने रखा।
PMO India तलाश न्यूज सीधी Dr. Rajesh Mishra Collector Office Sidhi Home Department of Madhya Pradesh Dr.Anoop Mishra #सीधी
#कैप्टनस्मितमच्छार
#प्रधानमंत्रीनरेंद्रमोदी
#PMModi
#SmitMachchhar
#FlyDubai
#भारतीयपायलट
#अदम्यसाहस
#राष्ट्रसेवा
#कर्तव्यनिष्ठा
#देशकागौरव