चकाई: चकाई में सिविल सर्जन के औचक निरीक्षण में स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खुली, कई डॉक्टरों का वेतन हुआ बंद
Chakai, Jamui | Apr 30, 2026 जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार सिंह ने चकाई और सोनो प्रखंड के विभिन्न अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान भारी लापरवाही और अनुशासनहीनता उजागर हुई, जिसके बाद सीएस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए कई चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन स्थगित कर स्पष्टीकरण मांगा है। गुरुवार को 2:00 बजे वेतन रोक दिया.