राजगढ़ी: एडीएम ने यमुनोत्री हाईवे का निरीक्षण किया, रानाचट्टी में ग्रामीणों से मुलाकात कर जानी समस्याएं
अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र द्वारा यमुनोत्री हाईवे पर धरासू बैंड से लेकर रानाचट्टी तक जिन स्थानों पर सड़क मार्ग बाधित तथा भूस्खलन वाले क्षेत्र का निरीक्षण किया ।यमुना नदी में हो रहे चैनेलाइजेशन से संबंधित कार्यों को भी देखा। रानाचट्टी मे ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए वहां पर कार्य कर रहे संबंधित विभागों को त्वरित करवाई के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।