राजगढ़ी: बड़कोट अपर यमुना वन प्रभाग कार्यालय परिसर में एक बड़ा पेड़ गिर गया, पेड़ की चपेट में आने से कर्मचारी बाल-बाल बचे
वन विभाग के कर्मचारियों से पेड़ गिरने की जानकारी बुधवार शाम 4 बजे मिली। अपर यमुना वन प्रभाग कार्यालय बड़कोट परिसर में अचानक देवदार का बड़ा पेड़ गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से कार्यालय के अंदर मौजूद सभी कर्मचारी बाल-बाल बच गए, लेकिन पेड़ की चपेट में आने दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। गनिमत रही वाहन में उस वक्त कोई मौजूद नहीं था।