गम्हरिया: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर
कुमारखंड के श्रीनगर थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मीपुर बहियार में अज्ञात वाहन की टक्कर से 19 वर्षीय बाइक चालक प्रमोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। वह बहन के घर से बाइक से लौट रहा था। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने उसे सीएचसी कुमारखंड पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल मधेपुरा रेफर कर दिया गया।