दातागंज: हजरतपुर क्षेत्र के रामगंगा पुल के पास गोली लगे शव के मामले में परिजनों ने 4 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया
मंगलवार को सुबह हजरतपुर क्षेत्र के रामगंगा पुल के पास गोली लगा शव मिला था। शव की पहचान अनुराग उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम हजरतपुर के रूप में हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा था। इस मामले में परिजनों ने 4 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।