मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज घोषणा करते हुए कहा कि उत्तराखंड मदरसा बोर्ड को तत्काल प्रभाव से भंग किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में विभाजनकारी एवं कबीलाई मानसिकता के लिए कोई स्थान नहीं है। प्रदेश के सभी मदरसों में सरकार द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम ही लागू होगा, जिससे प्रत्येक बच्चे को समान, आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो तथा वे राष्ट्र की मुख्यधारा से जुड़कर विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बन सकें।