पिता को सैल्यूट, चरण स्पर्श... नए सेना प्रमुख जनरल धीरज कुमार सेठ ने जीत लिया देश का दिल
भारतीय सेना के 31वें प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने के बाद जनरल धीरज कुमार सेठ ने एक ऐसा भावुक पल रचा, जिसने हर भारतीय को गर्व से भर दिया।
गार्ड ऑफ ऑनर लेने के बाद उन्होंने अपने पिता, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल के.एम. सेठ को सैल्यूट किया और उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। वहीं, उनके छोटे भाई रियर एडमिरल रवनीश सेठ भी नए सेना प्रमुख को सैल्यूट करते नजर आए।
सेना प्रमुख का यह सम्मान, संस्कार और परिवार के प्रति आदर का दृश्य सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है।
जनरल धीरज कुमार सेठ ने कहा, "भारतीय सेना के 31वें चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ का दायित्व संभालना मेरे लिए गर्व और विनम्रता का क्षण है। मैं 'कर्तव्य, सम्मान और राष्ट्र सर्वोपरि' के आदर्शों के प्रति पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाऊंगा।"
#GeneralDhirajKumarSeth #IndianArmy #ArmyChief #JaiHind #PrideOfIndia #DutyHonourNation #IndianArmedForces #pahadsamachar