मोठ: पूंछ थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में इकलौते बेटे की मौत, बहन के घर जाते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
Moth, Jhansi | Oct 3, 2026 झांसी में सड़क हादसे में इकलौते बेटे की मौत: पूंछ थाना क्षेत्र के फतेहपुर ओवरब्रिज पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में 24 वर्षीय रविंद्र कुमार उर्फ लल्ला गंभीर घायल हो गया। परिजन उसे मोंठ सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रविंद्र माता-पिता का इकलौता बेटा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।