झांसी: झाँसी GRP पुलिस ने एक वाहन चोर को किया गिरफ्तार, चोरी के बाद पुलिस से बचने के लिए बाइक पर लिखा था 'पुलिस'
Jhansi, Jhansi | Sep 9, 2026 झांसी जीआरपी पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से वाहन चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी स्टेशन परिसर और आसपास से वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देता थे। चोरी के बाद पुलिस की नजरों से बचने के लिए आरोपी चोरी की बाइक पर ‘पुलिस’ लिखा स्टिकर चिपका लेते थे, जिससे रास्ते में उन्हें पुलिसकर्मी समझकर आसानी से रोका न जाए।