दतिया नगर: भेड़पुरा तिराहे पर मजदूर राजा कोरी से मारपीट, अज्ञात हमलावर फरार, घायल का ज़िला अस्पताल में इलाज जारी
दतिया शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत भेड़पुरा तिराहे पर सोमवार शाम करीब 7 बजे एक युवक के साथ अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में रानीपुरा मोहल्ला निवासी 24 वर्षीय राजा कोरी पिता हरि कोरी घायल हो गया। बताया गया है कि राजा कोरी मजदूरी का कार्य करता है और रोजाना की तरह अपने काम से लौट रहा था।