शिवपुरी नगर: देहात थाना क्षेत्र में इंसानियत शर्मसार: 13 साल के मासूम के साथ पड़ोसी युवक 3 साल से कर रहा था कुकर्म
शिवपुरी शहर के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली गौशाला क्षेत्र की एक महिला ने अपने 13 वर्षीय नाती के साथ आज शनिवार की दोपहर 1 बजे देहात थाने पहुंचकर एक युवक के खिलाफ गंभीर शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला युवक पिछले तीन वर्षों से उसके नाती को अपनी हवस का शिकार बना रहा था और किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देता था।