जिला पदाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जीविका की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
बैठक में स्वयं सहायता समूहों, कृषि, कौशल विकास एवं गैर-कृषि आजीविका योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी योजनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में बताया गया कि जिले में 38,532 स्वयं सहायता समूहों से 4.56 लाख से अधिक परिवार जुड़े हैं तथा बैंक क्रेडिट लिंकेज के माध्यम से समूहों को ₹2,561 करोड़ का ऋण उपलब्ध कराया गया है। साथ ही 'दीदी की रसोई', 'दीदी का सिलाई घर', कौशल विकास, सतत् जीविकोपार्जन एवं समावेशी आजीविका योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
जिला पदाधिकारी ने लंबित भुगतानों का शीघ्र निष्पादन, बैंक समन्वय सुदृढ़ करने तथा प्रशिक्षण केंद्र, दीदी अधिकार केंद्र एवं जीविका लाइब्रेरी के लिए आवश्यक भवन एवं भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया।
@iprdbihar
@brlps_jeevika
#begusarai
#WomenEmpowerment