उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पर्रा में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान आयोजित।
जिला पदाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री के निर्देशानुसार नशा मुक्त भारत अभियान के तहत उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पर्रा में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस) श्रीमती रश्मि कुमारी एवं सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा सह प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुश्री नेहा कुमारी ने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने तथा परिवार और समाज को भी जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं ने नशामुक्त समाज, नशामुक्त बेगूसराय एवं नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की सामूहिक शपथ ली।
@iprdbihar
@socialwelfarebihar
@msjegoi
#nashamuktbharatabhiyaan
#begusarai