बखरी: मक्खाचक में गोली मारकर वृद्ध व्यक्ति की हत्या, पुलिस ने एक अपराधी को किया गिरफ्तार
बखरी थाना क्षेत्र के हीरो एजेंसी के पीछे महारानी स्थान मक्खाचक में जमीनी विवाद के दौरान एक शख्स को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस इस मामले में संलिप्त एक अपराधी को गिरफ्तार किया। बखरी एसडीपीओ कुंदन कुमार ने बताया कि मृतक लालो महतो हैं।