कौंच: कोंच में पाइपलाइन के लिए खोदी गई सड़क बनी मुसीबत, मरम्मत न होने से लोगों में आक्रोश, सभासद ने एसडीएम से की शिकायत
Konch, Jalaun | Aug 3, 2026 कोंच में नमामि गंगे अमृत योजना 2.0 के तहत सिंहवाहिनी माता मंदिर से मरई माता मंदिर तक पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क खोदने के बाद कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका परिषद के सभासद महेंद्र सिंह कुशवाहा ने सोमवार दोपहर 12 बजे एसडीएम को शिकायत देकर पाइपलाइन का कार्य शीघ्र पूरा कर सड़क की मरम्मत कराने की मांग की।