तिर्वा: इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में चंडीगढ़ से बिहार ले जाई जा रही 40 लाख की शराब बरामद, तीन लोग हिरासत में
Tirwa, Kannauj | Aug 13, 2026 कन्नौज। इंदरगढ़ पुलिस, SOG टीम और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए खाद से भरे ट्रक के अंदर छिपाकर ले जाई जा रही करीब 40 लाख रुपये से अधिक कीमत की शराब बरामद की। शराब चंडीगढ़ से बिहार बिक्री के लिए ले जाई जा रही थी। ट्रक में खाद के बीच शराब छिपाकर तस्करी की जा रही थी। बरामद शराब में बीयर और अंग्रेजी शरा