जमुई: सांसद अरुण भारती जमुई पहुंचे, कहा- NDA के नेतृत्व में विकास की राह जारी रहेगी, बिहार में एनडीए का होगा मुख्यमंत्री
Jamui, Jamui | Apr 9, 2026 सांसद सह लोजपा (रामविलास) के नेता अरुण भारती अपने दो दिवसीय दौरे पर जमुई पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लिया और तारापुर विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना होने से पहले गुरुवार की दोपहर 1:00 बजे उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्य और देश की राजनीति से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।