बीकानेर: शहर में कचरे के ढेर नहीं दिखने चाहिए, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: मंत्री झाबर सिंह खर्रा
बीकानेर में नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा ने नगर निगम, बीडीए और आवासन मंडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेते हुए शहर की सफाई, सीवरेज और विकास कार्यों को लेकर सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर में कहीं भी कचरे के ढेर नजर नहीं आने चाहिए तथा तकनीकी कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभाएं। सर्किट हाउस में आयोजित