आनंदपुरी: हेलमेट पहनें, सुरक्षित रहें: आनंदपुरी पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली
आनंदपुरी। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस थाना आनंदपुरी द्वारा सोमवार को विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। थानाधिकारी कपिल पाटीदार के नेतृत्व में भामाशाह के सहयोग से पुलिस मित्र युवाओं एवं ग्रामीणों को हेलमेट वितरित किए गए तथा सड़क सुरक्षा का संदेश देने के लिए बाइक रैली निकाली गई।