वारिसनगर थाना क्षेत्र से एक दुखद खबर आ रही है, जहां मंगलवार की सुबह 7 बजे रहुआ गांव में एक आम के पेड़ से लटका हुआ एक युवक का शव मिला है। बीते सोमवार की शाम लड़का का फलदान हुआ था। मंगलवार सुबह में पेड़ से लटकता मिला शव। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए।