खरीक: कोसी नदी पर पीपा पुल बनाने की मांग हुई तेज
नवगछिया। रंगरा प्रखंड के साधोपुर क्षेत्र में कोसी नदी पर पीपा पुल निर्माण की मांग तेज हो गई है। ग्रामीणों ने पथ निर्माण मंत्री को आवेदन देकर पुल बनाने की मांग की है। उनका कहना है कि नाव ही आवागमन का एकमात्र साधन है, जिससे किसानों, छात्रों और व्यापारियों को परेशानी होती है। पीपा पुल बनने से दर्जनों गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।