मोतिहारी: पूर्वी चंपारण मोतिहारी जिले में लोकसभा चुनाव में बाधा डालने वालों के रूप में 2983 लोगों की हुई पहचान
स्वच्छ निष्पक्ष पारदर्शी एवं भय मुक्त वातावरण में लोकसभा आम निर्वाचन संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन कृत संकल्पित है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी,पूर्वी चंपारण मोतिहारी के द्वारा चुनाव में किसी भी तरह का बाधा उत्पन्न करने वाले लोगों की पहचान कर विधिसम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।लोकसभा चुनाव की तैयारी के क्रम में अभी तक 2983 लोगों की पहचान हुई है|