मोतिहारी: मोतीहारी पुलिस ने बैंक लूट कांड व पुलिस मुठभेड़ के वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल
मोतिहारी पुलिस को बडी कामयाबी हाथ लगी है। मोतिहारी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मुजफ्फरपुर जिला के कथैया थाना क्षेत्र में छापेमारी कर चकिया थानान्तर्गत आईसीआई बैंक लूटकांड व पुलिस मुठभेड़ के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त चकिया थाना क्षेत्र निवासी चंदन राम बताया गया है।