झांसी: कचहरी चौराहे पर युवती ने मनचले की बीच सड़क पर की धुनाई, वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Nov 18, 2026 झांसी के कचहरी चौराहा स्थित पुस्तकालय भवन के पास उस समय हंगामा मच गया, जब एक युवती ने कथित मनचले की जमकर धुनाई कर दी। मौके पर मौजूद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि, युवक और युवती के बीच विवाद की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।