रोह: मरूई के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क हादसे में बाइक सवार घायल, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया
Roh, Nawada | Aug 16, 2026 रोह प्रखंड के मरूई गांव के समीप रविवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क किनारे गिर पड़ा। हादसा होते ही आसपास मौजूद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल व्यक्ति की मदद की। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।