अरवल: सो रहे युवक की सर्पदंश से मौत, अगनूर गांव में पसरा मातम
Arwal, Arwal | Aug 16, 2026 अरवल जिले के अगनूर गांव में सर्पदंश से एक 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान भीम रंजक के रूप में हुई है। बताया जाता है कि रात में भीम रंजक अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया। सर्पदंश के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।