बीना: नगर पालिका कर्मचारी सहित 26 बीएलओ और 6 सुपरवाइजर को कारण बताओ नोटिस, अवकाश में भी काम कर रहे अधिकारी
Bina, Sagar | Nov 23, 2025 मतदाता सूची को साफ-सुथरा और दुरुस्त बनाने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पूरे जिले में एसएआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया जोर-शोर से चल रही है। इस काम में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के तमाम अधिकारी-कर्मचारी जुटे हुए हैं। अवकाश का दिन होने के बावजूद रविवार को भी आंगनबाड़ी केंद्रों में बीएलओ और सुपरवाइजर मतदाता सूची का काम कर रहे हैं।