बीना: प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर कालूखेड़ी के शिक्षक निलंबित, शिक्षक ने कहा- सूचना नहीं मिली थी
Bina, Sagar | Nov 22, 2025 मतदान केंद्र 70 कालूखेड़ी में पदस्थ शिक्षक अरविंद सिंह को बी एल ओ नियुक्त किया गया था। लेकिन एसआईआर को लेकर कन्या महाविद्यालय में आयोजित प्रशिक्षण में बीएलओ अरविंद सिंह उपस्थित नहीं हुए जिसको लेकर कारण बताओं नोटिस के बाद तत्काल प्रभाव से शिक्षक को जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया और मुख्यालय कार्यालय विकास खंड शिक्षा अधिकारी खुरई में अटैक किया है।