बीना: शासकीय महाविद्यालय ख़िमलासा में राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन, बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित
Bina, Sagar | Nov 22, 2025 स्वयं पोर्टल पर उपलब्ध पाठ्यक्रम एवं विद्यार्थियों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से खिमलासा महाविद्यालय में एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय स्टाफ सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। शनिवार को हुए इस आयोजन में डॉक्टर शुभी जैन ने उद्घाटन उद्बोधन दिया और सरस्वती वंदना के बाद वेबीनार की शुरुआत की गई।