बीना: खुरई रोड पर गैस एजेंसी के चौकीदार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में सागर ज़िला अस्पताल रेफर
Bina, Sagar | Nov 23, 2025 भारत गैस एजेंसी चौकीदार राम सहाय यादव पिता कमल सिंह यादव निवासी खिमलासा जो रात मे पैदल जा रहा था तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। चौकीदार को गंभीर हालत में रात में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते रविवार को 108 की मदद से सागर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।