सत्तर कटैया: रहुआ के पास चार पहिये वाहन की ठोकर लगने से एक साइकिल सवार युवक जख्मी, ईलाज हेतु भेजा गया अस्पताल
रहुआ के पास चार पहिये वाहन से एक साइकिल सवार युवक को ठोकर लग गई। इस दुर्घटना में साइकिल सवार युवक बारा लालगंज गांव निवासी कैलाश मुखिया जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा जख्मी युवक को ईलाज हेतु सदर अस्पताल सहरसा भेज दिया गया। लोगों ने दुर्घटना में शामिल वाहन को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जांच में जुटी बिहरा थाना पुलिस।